वी प्रोवाइड [संगीत] यू द प्लेटफार्म टू टर्न योर ड्रीम्स इनटू रियलिटी। गिव विंग्स [संगीत] टू योर एस्पिरेशंस विद के आर मंगलम यूनिवर्सिटी। आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक संवेदनाएं जताई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम नेताओं ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है। आशा भोसले के निधन से पीएम नरेंद्र मोदी को भी झटका लगा है।
उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा भारत की [संगीत] सबसे जानीमानी और बहुमुखी आवाजों में से एक श्रीमती आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दशकों तक फैली उनकी अनोखी संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिल को छुआ। उन्होंने आगे लिखा दिल को छू लेने वाली धुनों से लेकर जोशीली रचनाओं तक उनकी आवाज में एक चमक थी। उनके साथ हुई बातचीत की यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। वो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे। वहीं आशा भोसले के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा यह पूरे भारत के लिए विश्व के संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही दुख की बेला है। बहुत ही दुख की बेला है।
सबसे वर्सटाइल आर्टिस्ट के रूप में जिनको जाना गया। ऐसी आशाताई भूसले इनका दुखद निधन हुआ है। भारत के इतिहास में उन्होंने जो संगीत की सेवा की है। मंगेशकर परिवार ने जो संगीत की सेवा की है। लता दीदी के रूप में पहला सितारा पहला तारा लुप्त होते हमने देखा और आज संगीत का दूसरा तारा भी लुप्त हुआ है। यह हम सबको इसका बहुत दुख है। बाल्यावस्था से संगीत की सेवा करते-करते 92 साल की उम्र तक लगातार उन्होंने सेवा की। अपने 90वें जन्मदिन पर 3 घंटे कॉनसर्ट करने वाली यह दुनिया की एक मेंव गायिका है और आखिरी दम तक संगीत की सेवा उन्होंने की।
हम सभी लोग जानते हैं कि शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप रॉक सभी प्रकार के संगीत उन्होंने हम लोगों को दिया। सभी प्रकार के गीत उन्होंने गाए। विशेषता आर डी बर्मन जी और उन्होंने संगीत को एक अलग जोन में पहुंचाने का काम किया और ऐसा कोई ऐसी कोई भाषा नहीं है भारत की जिसमें उन्होंने गाने ना गाए हो 12,000 से ज्यादा गाने 20 से ज्यादा भाषाओं में उन्होंने गाए इस प्रकार की एक गायिका कि जिनके सुरों में परमेश्वर बसते थे उनका चला जाना यह भारत के लिए हम सभी के लिए बहुत बड़ी हानि है। उनके परिवार के दुख में हम सब लोग सम्मिलित हैं। आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज हस्ती गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मेरी भावनी श्रद्धांजलि। स्वर्गीय आशा ताई का और मेरा पिछले अनेक सालों का बहुत ही नजदीकी संबंध रहा है।
आशा ताई ने अपने जीवन में अनेक भाषाओं में अनेक गीत गाए और संगीत के अनेक प्रकार के गीत गाए। सब प्रकार के गीतों में उनकी मास्टरी थी। उन्होंने जो गीत गाए हैं आज भी हम उसको विश्व में इतनी प्रसिद्धि मिली है कि आज पूरे विश्व में उनका नाम पहुंचा है। जिस प्रकार से लता दीदी ने अपने गायन कला के द्वारा हमारे देश का नाम बड़ा किया वैसा ही आशा ताई ने भी बड़ा किया है। मुझे बहुत खुशी है विशेष रूप से कि जब वह संगीत में गाती थी और जब उनका एज हुआ था तो मैं उनको कहता था कि आप मत गाइए।
वो मुझे कहती थी कि नहीं मैं जब तक हूं तब तक मैं गाती रहूंगी। ये जििद मैंने उनके व्यक्तित्व में देखी और आखिरी तक उन्होंने संगीत और गीत इस विषय के लिए अपना जीवन समर्पित किया था और बड़े आनंद और खुशी के साथ वो गाती थी और आखिरी आखरी में चलना भी नहीं होता था। तो भी उनका यही श्रद्धा कमिटमेंट उनके प्रोफेशन के बारे में थी। उनके जाने से उनके परिवार को भी बहुत बड़ा धक्का लगा हुआ है और विशेष रूप से पारिवारिक संबंध होने के कारण हम सब लोगों को भी एक धक्का पहुंचा है। मैं यह दुख सहन करने की शक्ति भगवान उनके परिवार को दे। ये ईश्वर चरण प्रार्थना करता हूं और आशाताई को दुखद अंतःकरण से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नमस्कार। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आशा भोसले के निधन को कला और संगीत जगत की अपूर्णय क्षति बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा सुरों की महान उस्ताद पद्म विभूषण आशा भोसले जी का निधन बहुत दुखद है और कला की दुनिया के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।