Cli

America के पास इतना तेल…’ अब Oil को लेकर Trump ने बड़ा एलान कर दिया|

Hindi Post

ब्रॉट टू यू बाय कैंड कैंडिडेट डस्टिंग पाउडर चार स्किन प्रॉब्लम्स का एक एक्सपर्ट सशन कैंडेड डस्टिंग पाउडर हटा खुजली लगा कैंडिडेट एक तरफ वेस्ट एशिया में शांति के लिए पाकिस्तान में बातचीत चल रही है तो दूसरी तरफ अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप हैं जो बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। अब कह रहे हैं कि दुनिया के कई बड़े-बड़े तेल टैंकर जो पूरी तरह खाली हैं इस वक्त अमेरिका की तरफ आ रहे हैं ताकि वहां से तेल और गैस भर सके। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह टैंकर दुनिया के सबसे बड़े टैंकरों में से हैं और अमेरिका में सबसे बेहतरीन और स्वीटेस्ट यानी कि सबसे अच्छी क्वालिटी वाला

तेल और गैस लेने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास इतना तेल है जितना दुनिया की अगली दो सबसे बड़ी तेल अर्थव्यवस्थाओं के पास मिलाकर भी नहीं है। अब यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हाई लेवल बातचीत चल रही है। यह बातचीत पाकिस्तान की मध्यस्था में हो रही है और मकसद है करीब 6 हफ्ते से चल रहे इस जंग को खत्म करना। इस बातचीत में अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वंस स्पेशल इनवॉइस स्टीव विटकफ और जेरार्ड कुशनर शामिल हैं। वहीं ईरान की तरफ से

विदेश मंत्री अब्बास अराची और संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर कालिबाफ मौजूद हैं। पाकिस्तान की तरफ से सेना के प्रमुख आसिम मुनीर भी बैठक में शामिल हैं। हालांकि बातचीत आसान नहीं रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक खबर है कि अमेरिकी डेलीगेशन के इस्लामाबाद पहुंचने के बाद करीब 5 घंटे तक ईरान के साथ कोई डायरेक्ट बातचीत शुरू ही नहीं हो पाई। वजह दोनों देशों के बीच गहरा अविश्वास और कई शर्तें। खुद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास आराकची ने कहा कि वो बिना भरोसे के इस बातचीत में आए हैं। आज तक के रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बातचीत शुरू होने की पुष्टि कर दी है और कहा कि बातचीत आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर तेल बाजार के रिस्चर बातचीत के बीच तेल का ‘ढिंढोरा’ क्यों पीट रहे ट्रंप ?

रो जॉनस्टन की एक पोस्ट भी चर्चा में है। उन्होंने लिखा कि अच्छा लग रहा है कि यह देखकर कि खाली तेल टैंकरों की एक बड़ी संख्या अमेरिका की तरफ जा रही है। मैप में दिख रहे सभी टैंकर्स खाली हैं जिनकी क्षमता करीब 20 लाख बैरल है और यह इस समय अमेरिका के गल्फ कोस्ट की तरफ जा रहे हैं। जैसा कि आप अब तक जान ही चुके होंगे कि दुनिया की तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा स्टेट ऑफ हॉर्मो से होकर गुजरता है। लेकिन इस वक्त यह रास्ता ब्लॉक होने की वजह से ग्लोबल सप्लाई पर भारी असर पड़ा है। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि ईरान को इस रास्ते से गुजरने वाले टैंकरों से कोई भी फीस या टोल नहीं लेना चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि चाहे ईरान माने या ना माने स्टेट ऑफ हॉर्मोस को खोला जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने इस इलाके को क्लियर करने पर काम शुरू कर दिया है और साथ ही साथ ईरान के जो जहाज बारूदी सुरंगे बिछा रहे थे उन्हें भी तबाह कर दिया डुबो दिया गया है। ट्रंप ने इसे दुनिया के दूसरे देशों जैसे कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और जर्मनी के लिए एक तरह की मदद बताया। साथ ही तंज भी कसा कि यह देश खुद यह काम करने की हिम्मत नहीं रखते हैं। फोक्स न्यूज़ के मुताबिक ट्रंप ने पहले भी कहा था कि जिन देशों को फ्यूल नहीं मिल रहा और जो ईरान के खिलाफ कारवाई में शामिल नहीं होना चाहते उनके लिए मेरी एक सलाह है। पहली बात तो यह कि अमेरिका से तेल खरीदो।

हमारे पास बहुत तेल है। जितना चाहो उतना है। और दूसरी बात यह कि थोड़ी हिम्मत दिखाओ। पहले ही दिखानी चाहिए थी जैसा हमने कहा था। वैसे हॉर्मोस जाओ उसे अपने कंट्रोल में लो। उसकी सुरक्षा करो और अपने काम के लिए इस्तेमाल करो। अब वापस चल रही बातचीत पर लौटते हैं। ट्रंप ने यह भी माना है कि उन्हें नहीं पता कि बातचीत का नतीजा क्या होगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी पता चल जाएगा कि ईरान बातचीत में ईमानदारी दिखा रहा है या नहीं। उन्होंने ईरान को फेल होता हुआ देश बता दिया है और चेतावनी दी है कि अगर बातचीत कामयाब नहीं होती है तो अमेरिका अपना रुख और सख्त कर सकता है। यानी कि वही बात कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो अमेरिका फिर से कारवाई कर सकता है। कुल मिलाकर बात यह है कि एक तरफ पाकिस्तान में पीस टॉक चल रही है। दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच भरोसे की कमी है और इसी बीच बयानबाजी भी हो रही है। यह सब कुछ एक ही साथ और एक ही समय पर चल रहा है। अब देखना है कि यह जो मीटिंग हो रही है उसका नतीजा क्या होता है। तो फिलहाल इस खबर में इतना ही। आपकी इस खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। मेरा नाम आसिफ असरार है। कैमरे के पीछे हमारे साथी प्रशांत हैं। देखते रहिए द एलन टॉप। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *