Cli
salman boots

सलमान खान के जूतों ने मचाई हलचल! सवालों में घिरे भाईजान! जानिए असली वजह..

Hindi Post

फटे पुराने जूतों में दिखे सलमान खान। अजीबोगरीब जूतों ने खींचा सबका ध्यान। सुपरस्टार के जूतों की कीमत उड़ा देंगे आपके होश। एयरपोर्ट पर मची हलचल तो एक्टर के जूतों पर छिड़ चुकी है बहस। भाईजान के स्वैग ने हिलाया पूरा इंटरनेट। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ जबरदस्त वायरल। जी हां, बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म, कोई इवेंट या प्रमोशन नहीं बल्कि चर्चा में है उनके जूते।

चलिए बिना देरी के अब आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल, हाल ही में सलमान खान प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और हर बार की तरह उनका स्वैग तो देखने लायक था, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके जूतों ने। इतना ही नहीं इन जूतों के बारे में और इसकी असली कीमत जान आपके भी होश उड़ जाएंगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान कैजुअल लुक में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक एंड वाइट शर्ट के साथ बेल बॉटम पट पहनी हुई है जो उनके रफ एंड टफ [संगीत] स्टाइल को और भी हाईलाइट कर रही है। लेकिन जैसे ही कैमरा नीचे जाता है सबकी नजरें उनके जूतों पर टिक जाती है। सलमान खान ने इस दौरान जो जूते पहने हैं, वह देखने में फटे पुराने और काफी हद तक डिस्ट्रॉयड लग रहे हैं।

जूतों का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छिड़ गई है। वीडियो वायरल होते ही लोग तरह-तरह के रिएक्शंस देने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा मुझे लगता है यह सलीम सर के हैं। दूसरे ने लिखा यह बैलेंस सियागा के ₹25 लाख के जूते हैं। तो वहीं तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा मतलब यह लोग फटे कपड़े या जूते पहने तो फैशन और हम पहने तो गरीब। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा इसे कहते हैं डाउन टू अर्थ।

जानकारी के लिए आपको बता दें फैशन की दुनिया में इन दिनों बैलेंस सियागा यानी डेस्ट्रॉय शूज का काफी ट्रेंड चल रहा है। यह जूते जानबूझकर पुराने घिसे या फटे हुए लुक में डिजाइन किए जाते हैं और इनकी कीमत लाखों तक होती है। कई इंटरनेशनल ब्रांड्स ऐसे जूते ल्च कर चुके हैं जिनकी कीमत सुनकर आम आदमी के तो होश ही उड़ जाएंगे।

ऐसे में सलमान खान के जूतों को लेकर भी यही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कोई महंगे डिज़ाइनर शूज हो सकते हैं जिन्हें खासतौर पर इस रफ लुक के लिए बनाया गया है। हालांकि सलमान की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। जल्द ही वो बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल उनके जूतों ने सोशल मीडिया पर जो हलचल मचाई है, वह बताती है कि भाईजान का स्टाइल आज भी सबसे [संगीत] अलग और सबसे हटकर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *