Cli
salman new film (2)

सलमान खान-वामसी पेडिपल्ली की मूवी में कास्ट हुए अनिल कपूर, कबसे शुरू होगी शू!!टिंग?..

Hindi Post

इधर मातृभूमि रिलीज नहीं हुई। उधर सलमान खान अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग गए हैं। वो अप्रैल से नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर वामसी पीडीपली की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। मेकर्स ने हाथों-हाथ इस प्रोजेक्ट की कास्टिंग शुरू कर दी है। खबर है कि उन्होंने सलमान के अलावा अनिल कपूर को भी इस फिल्म से जोड़ लिया है। रिपोर्ट्स है कि फिल्म में नयन तारा को लीडिंग लेडी के तौर पर कास्ट किया गया है।

बाकी रोल्स की कास्टिंग अब भी जारी है। कास्टिंग पूरे होते ही मेकर्स ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस करेंगे। ये एक पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इसलिए मेकर्स इसमें देश के कई बड़े नामों को जोड़ना चाहते हैं। कुछ दिन पहले खबर चली थी कि मूवी में सलमान के ऑपोजिट नयन तारा को कास्ट किया जाएगा। वो इससे पहले शाहरुख की जुबान में नजर आ चुकी है।

लेकिन वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस दावे को गलत बताया था। अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड ने एक नई रिपोर्ट छापी है। उसके मुताबिक प्रोड्यूसर दिलराजू ने इस प्रोजेक्ट में अनिल कपूर को शामिल कर लिया है। अनिल इस वक्त देश के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। वो शाहरुख खान की किंग में काम कर रहे हैं। साथ ही वो जूनियर एनटीआर प्रशांत नील की ड्रैगन से भी जुड़े हुए हैं।

ऐसे में उनका सलमान की इस अनटाइटल्ड फिल्म में शामिल होना उसमें बढ़िया स्टार वैल्यू जोड़ता है। अनिल इस मूवी में एक शातिर शख्स का रोल करने वाले हैं जो फिल्म में बड़ा कॉन्फ्लिक्ट लेकर आएगा मगर वो फिल्म का मेन विलेन का रोल नहीं होगा। उस रोल की कास्टिंग अभी बाकी है। एक बार फिल्म की कास्टिंग का काम पूरा हो जाए तो फिल्म ऑफिशियली अनाउंस कर दी जाएगी।

इससे पहले सलमान खान और अनिल कपूर ने बीबी नंबर वन, नो एंट्री युवराज, सलाम इश्क और रेस 3 जैसी फिल्मों में काम किया है। रेस 3 साथ में उनकी आखिरी फिल्म थी जिसमें अनिल ने मुख्य विलेन का रोल किया था। मगर उस फिल्म की भरपूर फजीहत हुई थी। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार उनका कोलैब उससे बेहतर और कुछ नए तरह का हो। चर्चा है कि मेकर्स इस फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर सलमान का क्लैश प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से होगा। उनके अलावा सलमान खान मलयालम फिल्म मेकर महेश नारायणन और राज एंड डीके के साथ एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं। खबर है कि वामसी पडपली वाली फिल्म के बाद सलमान राज एंड डीके की सुपर हीरो फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

मगर इसके बारे में मेकर्स या सलमान ने ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा है। इसलिए लल्लन टॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *