फिल्म अंदाज अपना-अपना एक कल्ट क्लासिक है। लेकिन यह भी सच है कि इस फिल्म को बनाना डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि सारी स्टार कास्ट आपस में बात नहीं करती थी। आने जाने के टाइम तक मैच नहीं होते थे। आमिर खान सेट पर सबसे पहले आ जाया करते थे। रवीना टंडन जब सेट पर होती थी तो करिश्मा सेट से निकल जाती थी और सलमान और आमिर आपस में बात नहीं करते थे।
यह किस्से तो हमने अब तक सुने हैं। लेकिन अब एक और किस्सा सामने आया है जिसमें यह पता चला है कि करिश्मा और रवीना के बीच तो इस हद तक ईगो क्लैशेस थे कि दोनों अपनी टीम के जरिए एक दूसरे के कॉस्ट्यूम और मेकअप और हेयर पर भी नजर रखवाते थे। यह रिवील किया है सेट पर रहने वाले एक कॉस्ट्यूम डायरेक्टर ने जिसने इस फिल्म के लिए रवीना टंडन के कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे।
ऐश रिबेलो ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अंदाज अपना-अपना में उन्होंने रवीना टंडन के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। यह रात और यह दूरी जब गाना पिक्चराइज होना था तो इस गाने के लिए रवीना को नाइट सूट्स पहनने थे। उन्हें नाइट सूट्स अलग दिखाने थे। डिफरेंट दिखाने थे ताकि वो ट्रेंड बन जाए।
ऐश ने कहा कि वो इंग्लिश फिल्में बहुत देखते थे और उसी से इंस्पायर होके उन्होंने नाइट सूट के साथ कुछ चीजें की। कभी फेदर्स ऐड किए तो कभी कुछ अलग चीजें की जिससे रवीना के वो नाइट सूट बिल्कुल डिफरेंट लगे। लेकिन जैसे ही शॉट से पहले रवीना चंदन तैयार होती तब करिश्मा अपनी कॉस्ट्यूम टीम के कुछ लोगों को रवीना के पास भेज देती देखने के लिए कि रवीना ने क्या पहना है?
रवीना का मेकअप कैसा है? रवीना का हेयर कैसा है? और उसके बाद करिश्मा भी सेम टू सेम अपने कॉस्ट्यूम के साथ करवाती और वो भी वैसे ही कपड़े पहनी नजर आती। जब दो-तीन बार ऐसा हुआ तो रवीना और ऐशली ने खुद ही डिसाइड कर लिया था कि हम आगे चलकर करिश्मा की टीम को पहले से ही बता देंगे कि रवीना क्या पहनने वाली है
ताकि रवीना को अपनी टीम से जासूसी नहीं करवानी पड़े इस तरह से। खुद आमिर खान ने भी एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि फिल्म में करिश्मा और रवीना एक दूसरे से बात करना तो दूर एक दूसरे को देखना तक नहीं चाहती थी। जैसे ही रवीना आती थी करिश्मा निकल जाती थी और जब करिश्मा आती थी रवीना निकल जाती थी।
हम बैठकर यही सोचा करते थे कि यह फिल्म आखिर पूरी कैसे होगी और कब होगी? 4 साल लगे इस फिल्म को कंप्लीट होने में। फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई तो फिल्म फ्लॉप हुई क्योंकि उस टाइम ऑडियंस का लेवल नहीं था उस कॉमेडी को समझने का लेकिन आज ये फिल्म कल्ट कॉमेडी के रूप में जानी जाती.