अनुराग ढोबाल जो एक फेमस यूटबर हैं जिन्हें द यूके राइडर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में फैंस को एक वीडियो से चौंका दिया जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने अपने परिवार और वाइफ का जिक्र किया और बताया कि उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। इसके बाद हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह फैंस से बात करते हुए डिवाइडर से अपनी कार को क्रैश करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके चलते फैंस के बीच यूबर को लेकर चिंता है। वह जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी वाइफ रतिका चौहान कौन है और अब वह कहां है?
दरअसल रतिका की अनुराग के साथ प्यार की कहानी Instagram से शुरू हुई थी। मनी कंट्रोल के मुताबिक रतिका ने एक फैन के तौर पर अनुराग को 2 से 3 साल तक सोशल मीडिया पर मैसेज किया था। इसके बाद यूबर ने जवाब दिया और बातचीत शुरू हुई। जिसके बाद दोनों फैन के बाद लवर में बदले। रतिका चौहान और अनुराग ढोबाल ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर मई 2025 में कपल ने शादी कर ली। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं दोनों ने Instagram पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की जिसे देख फैंस उन्हें परफेक्ट कपल कहते थे।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद अनुराग और रतिका के बीच झगड़े बढ़ गए जिसके कारण दोनों जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए देहरादून शिफ्ट हो गए। हालांकि यूबर ने दावा किया कि वह उन्हें छोड़कर चली गई। सितंबर में कपल ने खुलासा किया था कि वह दोनों पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। लेकिन इसके कुछ वक्त बाद यूबर ने अपने ब्लॉग में पत्नी से कहा प्रीतिका आपको इन्फ्लुएंस किया है और झूठ बोला है। लेकिन मैंने आपको बहुत प्यार किया और आपके लिए सब कुछ किया। आपने दूसरे लोगों पर भरोसा किया।
जो भी उन्होंने कहा, गलत फैसले लिए और मुझे छोड़ दिया। मैंने अपने बच्चे से प्यार किया और वह मेरी आखिरी उम्मीद थी। दुआ थी कि आप मुझ पर भरोसा करते। रतिका के Instagram पर 92,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं जिसमें उनका आखिरी पोस्ट अनुराग के बर्थडे पर शेयर किया था। कपल खुश नजर आ रहे हैं और उनके केक के साथ शादी एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें हाल ही में अनुराग ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रहे थे।
अनुराग ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए उनके पेरेंट्स जिम्मेदार होंगे। हाल ही में यूट्यूबर ने अपनी जान देने की भी कोशिश की जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। Instagram पर लाइव स्ट्रीम में अनुराग ढोबाल बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। वह यह कहते दिख रहे हैं कि लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं। फिर वह यह भी कहते हैं कि अगले जन्म में प्यार दे देना बस। इसके बाद वह तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश करते हैं।
अनुराग ने जब इंस्टा लाइव किया था तब उन्हें 80,000 से ज्यादा लोग देख रहे थे। अनुराग 150 कि.मी. पर आवर की स्पीड पर गाड़ी चला रहे थे और Instagram लाइव थे। जब उन्होंने अपनी गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। यह हादसा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ है। इस हादसे में उनकी Fortuner गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना के बाद अनुराग को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने बाद में उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। यूबर फिलहाल आईसीयू में है। मैनेजर ने उनके फैन से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने को कहा है। फिलहाल अब आगे देखना होगा कि उनकी जिंदगी और उनकी फैमिली किस तरीके से संभलते हैं। आपको क्या लगता है? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं