बॉलीवुड की शहंशाह अमिताभ बच्चन जितने अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर है उतने ही अपनी अजीबोगरीब ट्वीट्स के लिए भी मशहूर है। वह आए दिन ट्विटर या और सोशल मीडिया पर ट्वीट करते रहते हैं।

अब एक बार फिर उनकी एक छोटी सी पोस्ट ने बड़ा धमासन मचा दिया है।अब मंगलवार सुबह का ही उदाहरण ले लीजिए। उन्होंने दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दो अलग-अलग पोस्ट किए। सुबह करीब छह बजे उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘चुप चाप, छिड़ी का बाप।’ जबकि X पर पोस्ट किया, ‘जो कहना था कल कह दिया!’ अब बिग बी ने ये पोस्ट्स क्या सोचकर किए, ये तो वही जाने।

लेकिन यूजर्स ने इन दोनों ही पोस्ट पर बढ़ती महंगाई और पेपर लीक्स को लेकर उनकी चुप्पी की क्लास लगा दी है। यही नहीं, उनके 14 साल पुराने ट्वीट्स भी खोदकर सामने रख दिए।
दरअसल, पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से लेकर डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी पर अमिताभ बच्चन पहले कई बार पोस्ट कर चुके हैं। लेकिन यह सब 2012 से 2014 के दौर में ही था, जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी। UPA-II के दौर में जब भी ईंधन की कीमतें बढ़ती थीं या रुपया गिरता है, तो अमिताभ पोस्ट करते। लेकिन 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद वह ऐसे आर्थिक मामलों पर चुप्पी साधे बैठे हैं।
यही वजह है की लोगों ने कॉमेंट सेक्शन के जरिए महानायक की इसी चुप्पी पर निशाना साधा है। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा है, ‘भैंस का बाप।’ दूसरे ने लिखा, ‘सर जी पेट्रोल 122 और डीजल 113 और LPG 1000 हो गया है, कुछ तो बोलिए अब तो आप पेट्रोल सूंघ भी नहीं पाएंगे।’